फिरोज़ाबाद: मथुरा रोड हाईवे पर ट्रक का टायर फटने से पीछे से घुसा छोटा हाथी वाहन, चालक गंभीर घायल, जिला अस्पताल लाया गया
थाना रामगढ क्षेत्र अब्बास नगर निवासी कमरूददीन छोटा हाथी वाहन खुद चलाते हुये मथुरा से लौटकर वापिस आ रहा था। इसी दौरान उसके अनुसार शुक्रवार दोपहर 12 बजे करीबन मथुरा हाईवे रोड पर आगे चल रहे ट्रक का टायर फट गया, जिस कारण अचानक उसके रूकने पर छोटा हाथी वाहन ट्रक में घुस गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज को परिजन जिला अस्पताल लेकर आये।