पीपलरावा रोड पर ग्राम गंधर्वपुरी स्थित जर्जर पुलिया के दोनों ओर लगाए गए लोहे के बेरीकेट्स को हटा दिया गया है। लंबे समय से बेरीकेट्स लगे होने के कारण इस मार्ग पर आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी, खासकर चारपहिया वाहन चालकों को। बेरीकेट्स हटने के बाद अब सड़क पर यातायात सुचारु रूप से शुरू हो गया है, जिससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।