सांगोद कस्बे में खाड़े के न्हाण से पूर्व परंपरा के अनुसार शनिवार रात्रि करीब 8 बजे सांगाजी महाराज का पूजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुलूस के रूप में सांगा पाड़ा पहुंचे। जुलूस पुराना बाजार, गांधी चौराहा, कोटा रोड और कुम्हारों के मोहल्ले से होता हुआ सांगा पाड़ा पहुंचा, जहां खाड़ा और बाजार पक्ष के लोगों ने सांगाजी महाराज की पूजा-अर्चना की।