बांदा: रेवई गांव के पास ट्रक और चार पहिया गाड़ी की टक्कर, चार पहिया गाड़ी में सवार चार लोग हुए घायल
Banda, Banda | Feb 26, 2025 जिला महोबा के कबरई थाना क्षेत्र अंतर्गत रेवई गांव के पास दिन बुधवार को ट्रक और चार पहिया गाड़ी की टक्कर होने की वजह से चार पहिया गाड़ी मे सवार चार लोग घायल हो गएं हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से बांदा जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर के द्वारा बांदा जिला अस्पताल मे भर्ती करके घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।