मथुरा: हरियाली तीज की सुरक्षा को लेकर डीएम और SSP ने बांके बिहारी मंदिर का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए दिशा-निर्देश
रविवार को बांके बिहारी मंदिर में हरियाली तीज के मौके पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए और रविवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया गया मान्यता है की हरियाली तीज को ठाकुर स्वर्ण हिंडोली में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं जहां देश-विदेश से भक्तिवृंदावन आते हैं