बेगमगंज में नगरपालिका परिषद द्वारा संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 03 में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत कुल 46 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। साथ ही संपत्तिकर व जलकर की वसूली भी की गई। अधिकारियों ने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर देने के निर्देश दिए।