देवसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने मंडल लंघाडोल के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों का दौरा कर आमजन से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी आवश्यकताओं और शिकायतों को गंभीरता से लिया तथा कई मामलों में मौके पर ही निराकरण के निर्देश दिए।