भदोही: भदोही में प्राणघातक हमला करने वाले 2 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
थाना भदोही क्षेत्र में प्राणघातक हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वादिनी की शिकायत पर 13 अगस्त को दर्ज मुकदमे में आरोप था कि जसवंत उर्फ बच्ची चौहान (30) और जय हिंद चौहान (43) ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देते हुए ईंट से वादिनी के पुत्र के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।