बांका: सोतीचक गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला पहुंचा थाने
Banka, Banka | Nov 27, 2025 सोतीचक गांव में पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद को लेकर मामला इस कदर बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट हो गई। घटना के बाद एक पक्ष के दीपक कुमार यादव तो दूसरे पक्ष के उसकी पत्नी सविता कुमारी गुरुवार की दोपहर बाद करीब 1 बजे थाना पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस दोनों के शिकायतों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।