जिला प्रशासन और राजफेड द्वारा सरकारी खरीद की तारीख बार-बार बदलने से बीकानेर जिले के किसानों में नाराजगी बढ़ गई है। अखिल भारतीय किसान सभा से 14 नवंबर की बैठक में 18 नवंबर से खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब नई तारीख 27 नवंबर तय की गई है। देरी के चलते जिले में करीब 5 लाख बोरी फसल कम दामों में बिक गई, जिससे किसानों को ₹236 करोड़ से अधिक का नुकसान