मेरठ: परतापुर में लग्जरी कार दिखाकर डॉक्टर से लाखों की ठगी, डिलीवरी लेने पहुंचे डॉक्टर तो खुली पोल
Meerut, Meerut | Apr 16, 2024 मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में एक डॉक्टर से लग्जरी कार दिखाकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। जहां कार बुक करने के नाम पर मोटी रकम लेकर डॉक्टर को फर्जी रसीदें थमा दी गई, जब डॉक्टर कार डिलीवरी लेने पहुंचा तो डॉक्टर के साथ हुई ठगी की पोल खुली, जिसके बाद पीड़ित ने शोरूम मालिक सहित मैनेजर और सेल्स एग्जीक्यूटिव्स के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी है।