मेरठ: जिला अस्पताल से बीमार महिला के अपहरण का आरोप,युवक के साथ बुर्के वाली महिला ई-रिक्शा में ले जाते CCTV में कैद
Meerut, Meerut | Apr 16, 2024 टीपीनगर थाना क्षेत्र रामबाग कॉलोनी की रहने वाली एक बीमार महिला जिला अस्पताल से सदिग्थ परिस्थितियों में लापता हो गई। बीमारी के चलते उसके परिवार वालों ने 6 अप्रैल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। पीड़ित परिवार थाने से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत कर चुका है, लेकिन पुलिस महिला का पता लगाने में नाकाम रही।