सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के सुलतानपुर गांव के एक मजदूर की पटना में निर्माण कार्य के दौरान पांच मंजिला इमारत से गिरकर मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम पसर गया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।