राजसमंद: राजसमंद में झील की छलकती लहरें, प्रकृति का 'राग मल्हार' देखने उमड़ा जनसैलाब
झील की छलकती लहरें, राजसमंद में प्रकृति का 'राग मल्हार' मनोरम दृश्य देखने उमड़ा जनसैलाब। बरसात ने राजसमंद झील को जैसे एक नई ज़िंदगी दे दी है। इस वक्त झील का नज़ारा ऐसा है कि मानो इसकी लबालब लहरों ने ख़ुद 'राग मल्हार' गाना शुरू कर दिया हो। दूर-दूर तक फैला, पानी का यह मनोरम दृश्य किसी पेंटिंग से कम नहीं है। झील पूरी तरह भर चुकी है।