संझौली: संझौली थाना परिसर में एक समारोह आयोजित कर निवर्तमान थानाध्यक्ष को दी गई विदाई, वर्तमान थानाध्यक्ष का किया गया स्वागत
संझौली थाना परिसर में मंगलवार को दोपहर 12 बजे विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने निवर्तमान थानाध्यक्ष मुकेश कुमार को फूलों का माला, अंग वस्त्र और उपहार देकर विदाई दी, वहीं वर्तमान थानाध्यक्ष शिव कुमार मंडल को फूलों का माला और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला परिषद के उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने की......