दाउदनगर: हाईवा और ई-रिक्शा की टक्कर में ई-रिक्शा सवार एक महिला की हुई मौत, दो घायल, दाउदनगर-औरंगाबाद रोड पर डीएवी के पास की घटना
दाउदनगर-औरंगाबाद रोड पर डीएवी स्कूल के समीप मंगलवार की दोपहर हाईवा व ई- रिक्शा की टक्कर में ई रिक्शा पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।मृतका की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के पत्थरकट्टी निवासी 29 वर्षीया गीता देवी के रूप में की गई है अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार.ने 1:30 बजे बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।