बक्सर: देवत्थान एकादशी पर बक्सर के रामरेखा घाट पर उमड़ी भीड़, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा स्नान की डुबकी
Buxar, Buxar | Nov 12, 2024 देवउठनी एकादशी पर नगर के विभिन्न गंगा घाटों पर सनातन धर्मावलंबियों की भीड़ लगी रही। शाम तक लाखों की संख्या में श्रद्धालु उतरायणी मां गंगा नदी में स्नान किए। सुबह में हजारों की संख्या में श्रद्धालु रामरेखा घाट पर पहुंच कर डुबकी लगा चुके थे। शहर के रामरेखा घाट पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई। वहीं नाथ बाबा घाट, फुआ घाट, सत्ती घाट, सिद्धनाथ घाट पर भी भीड़ रही है।