सीहोट गांव में एक थार गाड़ी द्वारा बाइक को टक्कर मारने से बाइक सवार पिता पुत्र की मौत होने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार शीशपाल अपने बेटे धीरज के साथ जा रहे थे इसी दौरान सामने से आ रही थार गाड़ी ने उनको टक्कर मार दी इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई घटना के बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।