स्वार: स्वार नगर में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
Suar, Rampur | Jan 25, 2026 स्वार नगर में मतदाता जागरूकता को लेकर रैली निकाली गई। रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों से मतदान करने की अपील की और लोकतंत्र में वोट की अहमियत बताई। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सम्पन्न हुई, जहां स्थानीय लोगों ने बच्चों के इस प्रयास की सराहना की।