पारोली थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से आसमान में उड़ रहे बड़े गुब्बारे ने सरा का खेड़ा में अचानक एक मकान की छत पर गिरने से ग्रामीणों में सनसनी मचा दी। गुब्बारा गिरने के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पारोली थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।