गभाना में बिजलीघर परिसर स्थित शिव और शनि मंदिर पर गुरुवार को नववर्ष के मौके पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। सुबह नौ बजे से श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ किया और हवन-यज्ञ में आहुतियां दी। इस पावन अवसर पर बिजलीघर के कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर दोपहर एक बजे से भंडारे का आयोजन किया गया