क्षेत्र के लोगों ने गुरुवार शाम 5 बजे बताया कि रावतभाटा की विक्रम नगर कच्ची बस्ती में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक महिला भैंस का चारा लेने गई और सामने कुंडली मारे 6 फीट लंबे अजगर को देख डर गई। महिला ने दौड़कर परिवार को सूचना दी, जिसके बाद वार्ड पार्षद नरेश कुमार मेघवाल मौके पर पहुंचे। पार्षद ने बिना घबराए संयम और सावधानी से अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया। क