फिरोज़ाबाद: थाना बसईमौहम्मदपुर क्षेत्र नसीरपुर में गली में बरसात के पानी निकासी को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट, चार घायल
नसीरपुर निवासी भारत और उसके भाई का वहीं के निवासी पडोसी व्यक्ति से गली में बरसात का पानी एकत्र होने पर निकासी करने की कहने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है उसके बाद दूसरे पक्ष ने मारपीट कर दी। जिसमें दोनों भाई घायल हो गये। बताया गया दूसरे पक्ष से भी दो घायल हुये हैं। फिलहाल चारों का जिला अस्पताल के सरकारी ट्रामा सेंटर में मेडिकल कराया गया है।