दतिया नगर: जयपाल हत्या कांड का फैसला, न्यायालय ने दिनेश गिरी सहित 10 लोगो को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
दतिया विशेष न्यायाधीश उदय सिंह मरावी की न्यायालय ने जिले के बहुचर्चित जयपाल हत्या कांड मामले में शुक्रवार दोपहर आखरी सुनवाई की। हत्या के मामले में मुख्य आरोपी दिनेश गिरी सहित 10 लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। वही दिनेश गिरी के पिता लखन गिरी पिता भगवानदास गिरी निवासी गांव डगरई को मामले में दोष मुक्त किया है।