बरेली: किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर में दबंग ने युवक की जमकर पिटाई की, पैसों के लेनदेन में हुआ विवाद
किला थाना क्षेत्र के स्वाले नगर में दबंग द्वारा एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। मारपीट के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वाले की तलाश की जा रही है।