एक माह पूर्व मलकापुर में डकैती डालकर लूट गया माल खरीदने वाले कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। कारोबारी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के मलकापुर मोहल्ले में 10 फरवरी की रात बदमाशों ने घुसकर लूटपाट की थी।