लीलापुर थाना क्षेत्र के मुल्तानीपुर गांव निवासी किशन ईरिक्शा लेकर प्रतापगढ़ से लालगंज की ओर आ रहा था। रास्ते में लखपेड़ा बाग के समीप चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे दूसरे ईरिक्शा से टक्कर हो गयी। जिससे दूसरे ईरिक्शा के चालक घरौरा निवासी तौहीद मामूली रूप से चुटहिल हो गया। सूचना पर पहुंची लीलापुर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया।