फूलिया कलां: फूलियाकलां थाना में सीएलजी बैठक का आयोजन, सुरक्षा को लेकर मंथन, अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी कड़ी नजर
फूलियाकलां थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी भवानी सिंह शेखावत ने की। बैठक में त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। थानाधिकारी शेखावत ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इसे परंपरागत उल्लास के साथ मनाया जाए।