थावे: थावे डायट कॉलेज में रसोइया ने फांसी लगाकर दी जान, थावे थाना प्रभारी मामले की जांच कर रहे हैं
थावे थाना क्षेत्र के थावे डायट कॉलेज में कार्य करने वाली रसोइया ने फांसी का फंदा बनाकर उसे लटक कर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलने के बाद थावे थाना प्रभारी धीरज कुमार के अलावे अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करने के साथ ही कार्रवाई करने में जुट गए।