काको: हिरामन बीघा के पास मोटरसाइकिल सवार ने एक बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, टूटा एक पैर
Kako, Jehanabad | May 11, 2024 जहानाबाद के हिरामन बीघा के पास एक पैदल जा रहे बुजुर्ग को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद उन्हें सदर अस्पताल में लाया गया जहां जहां के बाद डॉक्टरों ने एक पैर टूटने की बात कही। घायल बुजुर्ग हिरामन बीघा गांव निवासी रामानुज सिंह हैं।