औरैया: कमलेश पाठक के गैंगस्टर मामले में 20 को बहस की तिथि तय, दोहरे हत्याकांड का मामला अंतिम चरण में
शहर के बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में आरोपी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक समेत 11 के विरुद्ध लगाए गए गैंगस्टर के मामले में न्यायालयने बहस की तिथि 20 फरवरी तय की है। इस मामले में मंगलवार को निर्णय आने की संभावना थी लेकिन इस मामले के एक आरोपी गनर अवनीश सिंह ने ऐन वक्त पर आज एक प्रार्थना पत्र देकर अपना पक्ष रखने का समय मांगा। जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर अगली तिथि बहस