आरा: बबुरा बाजार के समीप सारण निवासी किसान ट्रक के ठोकर से हुई मौत,सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
Arrah, Bhojpur | Apr 12, 2024 सारण जिला के डोरीगंज थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी किसान की ट्रक के टक्कर से मौत हो गई। मृत किसान सबलपुर गांव निवासी भीम महतो थे जो खेत से परवल तोड़ कर साइकिल से बबुरा बाजार जा रहे थे तब ही बबुरा बाजार के समीप अन्यंत्रित ट्रक ठोकर मार फरार हो गया। किसान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृत किसान के शव को आरा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।