मैनपुरी: करहल के मक्खनपुर में जमीन विवाद में दबंगों द्वारा गोली मारे जाने के मामले में कार्रवाई के लिए SP से की गई शिकायत
करहल थाना क्षेत्र के मक्खनपुर में जमीन विवाद को लेकर दबंगो के द्वारा सुनील कुमार जाटव पुत्र जबर सिंह जाटव को गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया। लेकिन पुलिस ने गिरफ्तारी और कार्रवाई नहीं की है। गिरफ्तारी और कार्रवाई को लेकर पीड़ित ने एसपी कार्यालय पहुंच शिकायत की है।