अंबाह-पिनाहट रोड पर फूलसहाय का पुरा के पास बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में सुशील माहौर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दिलीप और मनीष माहौर गंभीर रूप से घायल हुए। दोनों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। हादसे से मृतक के परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।