धौलपुर: कंचनपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक 21 वर्षीय महिला की हुई मौत
शनिवार को एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान आम का पुरा गांव निवासी ललिता (21) पत्नी मनीष जाटव के रूप में हुई है। बताया गया कि ललिता सरानी खेड़ा में किसी काम से आई थी। काम खत्म होने के बाद वह टेंपो से अपने गांव की ओर लौट रही थी। तभी गांव से कुछ दूर पहले वह टेंपो से उतर गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार से उसने गांव तक छोड़ने की म