भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में चल रहे धरने को समर्थन देने पहुंचे पूर्व मंत्री जगराम सिंह ने पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया और कहा कि किसान नेता नरेश चौधरी ने यह जो बीड़ा उठाया है उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। पूर्व मंत्री ने कहा कि खासकर गजरौला में हसनपुर क्षेत्र में भूमिगत जल प्रदूषण करके खुले आम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।