सीतामऊ: बाजखेड़ी में युवक पर नारकोटिक विभाग द्वारा फर्जी केस बनाने पर युवक ने की आत्महत्या, लोगों ने शव रखकर किया प्रदर्शन
कृष्ण पाल सिंह पर नारकोटिक विभाग के कुछ अधिकारियों द्वारा डोडा चूरा का फर्जी केस बनाकर लगातार पैसे मांगे जा रहे थे, जिससे परेशान होकर उनसे आत्महत्या कर ली। इसके बाद नाहरगढ़ थाने पर शव रखकर लोगों ने प्रदर्शन कर दोषी अधिकारियों पर की कार्रवाई की मांग की है।