कोल: खैर रोड पर प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, मस्जिद के पास आग की सूचना पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़
अलीगढ़ के थाना देहलीगेट इलाके के लाल मस्जिद के बराबर खैर रोड की है। जहां प्लास्टिक गोदाम में अचानक ही भीषण आग लग गई।आग को देखकर क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया। वहीं मस्जिद के पास गोदाम में आग की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई।इधर सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंची और लगातार आग बुझाने का प्रयास करने मे जुटी है।