सरिया: बगोदर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में मनाया गया सहायक अध्यापक महासंघ का 22वां स्थापना दिवस
Suriya, Giridih | Jan 14, 2025 बगोदर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में मंगलवार को झारखंड प्रदेश सहायक अध्यापक महासंघ का 22 वां स्थापना दिवस मनाया गया।यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शाम पांच बजे तक चला।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य आतिथि महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार दुबे,जिला अध्यक्ष नारायण महतो समेत अन्य अतिथियो ने दीप प्रज्वलित कर किया।