लूणकरणसर घने कोहरे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रक चालकों को मामूली चोटें आईं। टाइगर फोर्स के राजू कायल ने बताया कि मलकीसर–हरियासर मार्ग पर कोहरे में ओवरटेक के दौरान यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे राहगीरों ने घायलों को संभाला और पुलिस की सूचना दी।