वीरपुर प्रखंड के नौला वार्ड नंबर 21 में पेड़ से गिरकर घायल हुए एक 48 वर्षीय अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नौला निवासी राजकुमार, पिता बिरंचि यादव के रूप में हुई है। उनकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।शुक्रवार को दोपहर करीब बारह बजे स्वजनों ने बताया कि राजकुमार एक सप्ताह पूर्व गांव में ही कटहल का पत्ता तोड़ने के दौरान घायल हुआ।