रामपुर: ख़ौद के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने दूसरे बाइक सवार को मारी टक्कर, दोनों युवक घायल और जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Oct 8, 2024 थाना अजीम नगर क्षेत्र के खाद के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने एक दूसरे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दो बाइक सवार युवक घायल हो गए। घटना मंगलवार शाम 5:30 बजे की है । घटना के तुरंत बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दोनों घायलों का उपचार चल रहा है । उधर टक्कर मारने वाला युवक घटनास्थल से फरार है ।