बड़हलगंज थाना क्षेत्र में सरयू नदी के पुल से सोमवार शाम एक बुजुर्ग व्यक्ति ने छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद एक युवक ने नाव की मदद से बुजुर्ग की जान बचाई। घोसी निवासी करीब 60 वर्षीय रामचंद्र ने पारिवारिक विवाद के चलते पुल से नदी में छलांग लगाई। यह घटना देख आसपास के लोग शोर मचाने लगे।