दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर के रहने वाला आर्यन कुमार बाल कटवाने के लिए गया हुआ था। जिसके बाद वापस नहीं लौटा। वहीं परिजनों के द्वारा काफी खोज की गई मगर कुछ पता नहीं लग सका। आर्यन कुमार के पिता के द्वारा शाहपुर थाने में गुमशुदकी का मामला दर्ज कराया गया है।