दानापुर मिलिट्री छावनी के पास एक इट लदा ट्रैक्टर में ऑटो ने टक्कर मार दी जिसमें एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी लोगों को दानापुर अनुमंडल लिए अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दी गई।