मुरादाबाद के मुंढापांडे में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहाँ एक तेज रफ्तार कैंटर ने बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। हादसे में 8 साल के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माता-पिता घायल हैं। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे को लेकर गुरुवार 12:00 बजे जानकारी दी गई है।