मुहम्मदाबाद: ना किराए की झंझट, न अपना खेत, गंगा मैया ने बदली किसानों की किस्मत, दरिया में बालू रेत पर किसान उगा रहे सब्जियां
गाजीपुर में गंगा मैया इन दिनों किसानों के लिए जीवनदायिनी ही नहीं बल्कि रोजगार का सबसे बड़ा सहारा बन गई हैं। जिन किसानों के पास न अपनी जमीन है और न ही किराए का खेत, उनके लिए गंगा के बीच उभरी बालू की रेत ही खेती का आधार बन गई है। पूरा परिवार नाव के सहारे बीच दरिया तक पहुंचता है और सुबह से शाम तक खेती-बाड़ी में जुटा रहता है।