वाराणसी में रमजान के पवित्र महीने के अंतिम शुक्रवार 'अलविदा जुमा' की नमाज को लेकर वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। नगर पंचायत गंगापुर और आसपास के क्षेत्रों में शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस बल ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।