गंधवानी: इंदौर में कांग्रेस की न्याय यात्रा, दूषित पानी से मौतों के विरोध में प्रदर्शन, गंधवानी क्षेत्र के नेता हुए शामिल
इंदौर में दूषित जल से लोगों की जान चली गई। कई लोग हॉस्पिटल्स में भर्ती है। ऐसे में कांग्रेस ने रविवार को बड़ा गणपति चौराहा से राजवाड़ा तक न्याय यात्रा निकाली। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने मांग की, पीड़ित परिवारों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। इस आयोजन में गधवानी से कांग्रेस नेता शामिल हुए।