शनिवार सुबह 11 बजे धनतेरस के शुभ अवसर पर बालोद पुलिस ने गुम मोबाइल धारकों को उनका मोबाइल लौटाकर खुशियां लौटा दीं। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के निर्देशन में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में लोगों के चेहरों पर मुस्कान झलक उठी।